एमिटी यूनिवर्सिटी में वार्डन बर्खास्तSOURCE
जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बुधवार को हॉस्टल में चोरी, हॉस्टल वार्डन और अन्य सीनियर छात्रों के जूनियर छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। विद्यार्थियों के विरोध करने पर विश्वविद्यालय संचालकों ने हॉस्टल वार्डन को बर्खास्त कर दिया।
पीडित छात्र दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात हॉस्टल के कमरे से उसके 2500 रूपए चोरी हो गए। जब वह अपने साथियों नितेष खंडेलवाल, विकास और सुजान के साथ इसकी शिकायत लेकर हॉस्टल के सहायक वार्डन बचन सिंह के पास पहुंचा तो वार्डन और एमबीए प्रथम वर्ष के तीन सीनियर छात्रों सुनील, नरेन्द्र सिंह और अजहद खान ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया। बुधवार सुबह इस घटना के विरोध में बायोटैक सहित विभिन्न ब्रांचों के विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार कर डायरेक्टर के कमरे के बाहर एकत्र हो गए और वार्डन को बर्खास्त करने और चोरी की घटनाएं रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की ओर से दोषी वार्डन और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित हुए।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चोरी की घटना की जांच की जा रही है। दोषी सहायक वार्डन बचन सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।
- ब्रिगेडियर गोविंद सिंह राठौड, डायरेक्टर (प्रशासन)
_____________________________
In the B.Tech's protest I saw many things for 1st time. Lets review my tweets of yesterday :
You know you live in a big city when, even girls use words like "MoFo, Madarch~censored~ and Bhench~censored~. It was shameful. Really! -tweet
And another one :
Tadaa. There was no classes 2day. B.Tech's strike (Long Story, will write a blogpost) caused the saking of Hostel Warden Bacchan Singh! W00t - tweet


B.Tech. Crowd in front of Amity School Of Engineering and IT.
_______________________________________________




